राजमणि नीलम आनन्द का 73 वां जन्मदिवस बड़े ही हर्ष एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र । दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लाक के शिव शिष्यों ने म्योरपुर ब्लाक के बिड़ला इण्टर कालेज मे आज रविवार को उपस्थित होकर राजमणि नीलम आनन्द के 73 वें जन्मदिवस को बड़े उत्साह और हर्ष के साथ मनाया।
राजमणि नीलम आनन्द के जन्मदिवस पर आयोजित इस समारोह मे शिव शिष्यों ने उनके जीवनी और शिक्षाओं पर चर्चा की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित शिव शिष्यों की संगोष्ठी में मंच संचालन कर्ता शिवकुमार गुरुभाई ने सभी गुरुभाई-बहनों को अवगत कराया कि शिव शिष्य परिवार में साहब दीदी के प्रति छः दिवस मनाया जाता है।अमर गुरुभाई ने कहा कि आज राजमणि नीलम आनन्द जी के 73वें जन्मदिवस पर देश-विदेश में जन्मोत्सव मनाया जा रहा है जो हम सभी के लिए बड़े हर्ष की बात है ।
विकास गुरुभाई ने नीलम दीदी की जीवनी पर चर्चा की और कहा कि जिस प्रकार नीलम मां ने एक ऐसा जो वीणा उठाया, उसी प्रकार सभी लोग संकल्प लें कि उनके दिलों में शिव शिष्यता उजागर हो ।उन्होंने कहा कि भले ही वे शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन वे हमेशा अपने शिव शिष्यों के साथ हैं और उनकी पुकार पर छाया बनकर आएंगी।
उन्होंने शिव शिष्यों से आग्रह किया कि वे शिव गुरु कार्य में ईमानदारी और निष्ठा के साथ जुटे रहें।
जिस पर शिव शिष्यों ने संकल्प लिया कि वे शिव गुरु कार्य में अग्रसर होंगे और साहब श्री व दीदी मां के आदेश पर चलेंगे।
आयोजन में शामिल हुए शिव शिष्य दुद्धी ब्लॉक से गुरु भाई-बहनों में शिवकुमार, अमरनाथ गिरी, रामानुज दुबे, सोनू, अशर्फीलाल, राजेंद्र, चमेली, रीता, प्रेमलता सहित स्थानीय गुरुभाई-बहन और अन्य क्षेत्रों के शिव शिष्य प्रेमी मौजूद रहें ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment