200 छात्र/ छात्राओं का प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल मे हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र । शिक्षा के क्षेत्र मे अलग पहचान बनाने के साथ साथ नन्हे मुन्ने बच्चों के उज्जवल भविष्य बनाने वाला प्रसाद कुंवर पब्लिक (इंग्लिश मीडियम )स्कूल दुद्धी मे शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर मे कुल 200 छात्र / छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का आयोजन बच्चों को शारीरिक रुप से मजबूत बनाने के लिए किया गया था।
स्वास्थ्य शिविर मे डॉक्टर हर्षवर्धन बाल रोग विशेषज्ञ एवं डॉ०प्रीति दत्त चिकित्सक के द्वारा हर तरह की बीमारियों का इलाज विद्यालय शिविर मे किया गया।इस दौरान बच्चों को दवा भी दी गई ।साथ ही कमजोर और कुछ बीमारी से पीड़ित बच्चों को अस्पताल मे उपचार कराए जाने का अभिभावकों को सलाह दी गई।
प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ लवकुश प्रजापति ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान करना था।
बताया कि स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से बच्चों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जा सकता है और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य,शिक्षक और शिक्षिकाएं व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय प्रशासन ने स्वस्थ शिविर के आयोजन के लिए डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया।और आगे कहा कि भविष्य मे भी इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment