अनपरा/सोनभद्र पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त व शान्ति भंग कर रहे 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व फरार चल रहे वांछित /वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.07.2025 को शराब पीकर आपस में आमदा फौजदारी होने पर 03 नफर शान्ति भंग कर रहे अराजक तत्वों को व 01 नफर वारण्टी अभियुक्त उन्नीलाल उर्फ भुवर पुत्र कैलाश निवासी यूपीएस कॉलोनी थाना अनपरा मूल पता नई बाजार रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण-*
1- कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय कपिल देव शर्मा निवासी गरबंधा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र 47 वर्ष ।
2- विक्की लाल गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मुन्ना लाल गुप्ता निवासी पश्चिमी परासी रेनू सागर मोड थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र 37 वर्ष।
3- शैलेश कुमार सिंह पुत्र रामनिवास सिंह निवासी बीना रोड परासी वार्ड नंबर 13 थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र 27 वर्ष।
4- *वारण्टी* उन्नीलाल उर्फ भुवर पुत्र कैलाश निवासी यूपीएस कॉलोनी थाना अनपरा मूल पता नई बाजार रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:–*
1. प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 राजीव तिवारी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 राजेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी रेणुसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 रामाश्रय यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
5. का0 पवन सरोज थाना अनपरा जनपद सोनभद।
6. का0 शशि भूषण थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

