अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। वन प्रभाग ओबरा द्वारा वृक्षरोपण महा अभियान के अंतर्गत जुगैल रेंज में ग्राम पंचायत जुगैल के रेंज परिसर मे सहजन भंडार का आयोजन किया गया।सहजन भंडार में ग्रामवासियों और बच्चों को सहजन के गुण के बारे में विस्तार से बताया गया। सहजन भंडार को वन विभाग द्वारा किए जा रहे वानिकिप कार्यों के बारे में गांव वालों को अवगत कराया गया। वनक्षेत्राधिकारी जुगैल अवधेश कुमार सिंह ने वृक्षरोपण महा अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम विचारों की जानकारी देते हुए उपस्थित ग्राम वासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहजन एवं अन्य प्राकृतिक पौध रोपण एवं उनका संरक्षण करने का आवाहन किया गया। सहजन भंडार मे सहजन के पौधे का वितरण किया गया। इस अवसर पर वन दरोगा विनोद कुमार, वन दरोगा राजकुमार, श्याम नंदन, शिवम, एवं वन स्टाफ और सैकड़ो ग्रामीण बच्चे उपस्थित रहे।

