कोटा गाँव के कनहर नदी पाँचवे दिन मिला डूबे युवक का शव।।

---Advertisement---

दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरडीह शाहपुर निवासी संतोष चेरों का कनहर नदी मे नहाने के दौरान डूबने की सूचना पर पूरे गांव मे कोहराम मच गया था। स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ एसडीआरएफ की टीम और कुछ गांव वालों ने नदी मे उतरकर उसकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण टीम सहित गाँव वालों को लगातार चार दिनों तक कोई सफलता नही मिली। परंतु आज पांचवे दिन शुक्रवार को कोन थाना अंतर्गत ग्राम कोटा के कनहर नदी मे डूबे युवक का शव उतराया हुआ मिला। आपको बता दे की पिछले सोमवार 21 जुलाई को संतोष चेरो पुत्र सुरेश चेरो उम्र 35 वर्ष निवासी पीपरडीह शाहपुर, शाम 4 बजे अपने बच्चों के साथ कनहर नदी तट पर नहाने गए थे,कि कनहर नदी के रौद्र रूप तेज बहाव मे बह गए।जिसकी खोजबीन के लिए प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम पूर्व विधायक हरिराम चेरो के उच्च अधिकारियों से वार्ता व पुलिस प्रशासन के समन्वय के बीच बुलाया गया। बुधवार 23 जुलाई को एसडीआरएफ /राज्य आपदा मोचन बल के जवानों द्वारा कड़ी मशक्कत कर कनहर नदी मे उतरकर शव को खोजने मे किया।लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी और टीम थक हार कर लौट गई। परन्तु आज शुक्रवार को डूबे व्यक्ति संतोष चेरों का शव कोन थाना अन्तर्गत कोटा गांव के कनहर नदी मे उतराया देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो को सूचित किया। जिसके बाद प्रधान द्वारा पूर्व विधायक हरिराम चेरो को नदी मे उतराये हुए शव की जानकारी दी गयी। चूँकि पूर्व विधायक हरिराम चेरों लगातार उच्च अधिकारीयों व प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के संपर्क मे थे जिसपर प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी मनोज कुमार सिंह को जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत उपनिरीक्षक श्याम जी यादव को हमराहीयों के साथ घटना स्थल पर भेजा। जिसके बाद उपनिरीक्षक ने कंकाल शव को अपने कब्जे मे लेकर शिनाख्त के उपरान्त अग्रिम कार्रवाई मे जुट गए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment