फ्लाई ओवर दो ट्रकों में लगी आग,लोगों में मची अफरातफरी।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला (सोनभद्र) थाना चोपन के डाला बारी क्षेत्र में बीती रात हाईवे के किनारे खड़े दो ट्रैकों में अचानक से आग लग गई ।
दोनों खड़ी वाहनों में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी सी मच गई थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया ।
जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात लगभग दो बजे की बताई जा रही है एक ट्रेलर व एक हाईवा डाला बारी क्षेत्र के दुर्गा नगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस के पास सड़क के किनारे ही खड़ा था, तभी अचानक से उसमें आग लग गई ।
आग ने ट्रेलर व पास में खड़ी एक हाईवा को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही देर में ट्रेलर व हाईवा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया । इस दौरान वाहन के डीजल टंकी से डीजल सड़क पर गिरकर फैल गया गनीमत रही कि आग पास में अन्य वाहनों व दुकानों व घरों तक नहीं पहुंची वरना बड़ा हादसा हो सकता था । आग की लपेटे ऊपर से गुजर रही विद्युत के तार तक पहुंच रही थी जिससे बिजली विभाग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया और हाईवे के एक लेन से गुजर रही वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए ठप हो गई । बताया जा रहा है कि इस दौरान आग की चपेट से दूर संचार विभाग की केबल तार व आसपास के घरों के विद्युत कनेक्शन के तार भी जल गए।फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने के बाद विद्युत आपूर्ति व यातायात बहाल हो गया । आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment