कनहर नदी में डूबे युवक का चार दिनों बाद भी नही मिला सुराग।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र । कनहर नदी में नहाने गए युवक का आज चौथे दिन भी कोई पता न चलने से युवक के परिजनों सहित पूरे गांव मे सन्नाटा पसरा हुआ है। एसडीआरएफ की टीम सहित गांव के कुछ लोग लगातार नदी मे उतरकर डूबे युवक का खोजबीन जारी रखे हैं।आपको बता दें की बीते सोमवार को कनहर नदी मे नहाने गए युवक की डूबने की सूचना पर आज चौथे दिन भी कोई कोई सुराग नहीं मिल सकाl जिससे युवक के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है l परिवार के लोग पत्नी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है l कनहर नदी मे डूबे हुए युवक की खोज बिन करने के लिए बुधवार को एसडीआरएफ की टीम कनहर नदी के पानी मे उतरी थी ।डूबे हुए स्थल पर कई घंटे पानी के आसपास एनडीआरएफ की टीम ने खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नही चल सका l गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि आज बृहस्पतिवार को भी परिवार के लोग नदी किनारे इधर-उधर डूबे युवक को खोजने मे लगे हुए हैं,लेकिन अभी तक कोई सुराग नही मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि एसडीआरएफ की टीम जहां युवक नहाने नदी मे उतरा था उसी के आसपास टीम खोज बिन किया और शाम होने के बाद टीम वापस लौट गई l
लोगों को कहना है की पहाड़ी नदी के तेज बहाव होने के कारण युवक कहीं पानी मे कहीं दूर बह गया होगा। परिवार के लोगों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से युवक की खोजबीन किए जाने की मांग किया है l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment