पति-पत्नी के विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। जुगैल क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमिया टोला सेरहवा में एक युवक ने पारिवारिक कलह से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रघुनंदन अग्रहरी (उम्र 21 वर्ष) पुत्र कल्लू अग्रहरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की अप्रैल माह में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत के बाद प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद हो रहा था। इसी पारिवारिक तनाव के चलते युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।घटना की जानकारी मिलते ही थाना जुगैल के प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। गांव में इस हृदयविदारक घटना से शोक का माहौल है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment