अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आवेदक विनोद कुमार पुत्र मुन्ना प्रसाद निवासी ग्राम पटवध टोला बसकटवा थाना चोपन जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा 5610/- रुपये की धनराशि ठग ली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा *राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930* पर कॉल करके आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी ।
साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा- निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को फ्राड खाते मे होल्ड कराया गया तथा *NCRP पोर्टल* से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि 5610/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनाँक- 23.07.2025 को सफलता पूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
*धनराशि वापस कराने वाली टीमः-*
01. *श्री विजय कुमार चौरसिया* , प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र
02. *का0 सुनील कुमार* , साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र
*नोटः – साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।*

