चेयरमैन कमलेश मोहन ने एचडीएफसी बैंक एटीएम का किया उद्घाटन।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी मे आज मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के एटीएम का विधिवत पूजन अर्चन के बाद चेयरमैन कमलेश मोहन ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर शाखा प्रबंधक कुलदीप जैन ने बताया कि इस एटीएम मे कैश रीसाइक्लर मशीन लगाई गई है,जो नकद जमा और निकासी दोनों की सुविधा प्रदान करता है ।इसके अलावा नोटों की वास्तविकता ,शुद्धता और वैधता की जांच भी करता है।
बताया कि कैश रीसाइक्लर मशीन के साथ, ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं अधिक सुविधाजनक और कुशल तरीके से मिलेंगी। इस तरह की आधुनिक सुविधाएं स्थानीय लोगों के लिए बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाती हैं।
इससे पूर्व शाखा प्रबंधक ने नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन का अंगवस्त्रम व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया ।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ लवकुश प्रजापति ,संतोष जायसवाल , डॉ संजय गुप्ता,जितेंद्र चंद्रवंशी ,धीरज जायसवाल ,आनन्द अग्रहरि, शाहनवाज खां,दीपक पांडे,गौरव कुमार यादव, देवेश मिश्रा,निशांत मिश्रा सहित एचडीएफसी कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment