अनपरा सोनभद्र
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन अनपरा की आवश्यक बैठक अग्रवाल धर्मशाला अनपरा बाजार में संपन्न हुई ।
बैठक में सैकड़ों ब्यारी उपस्थित रहे। नगर पंचायत अनपरा द्वारा पिछले दिनों बाजार में अतिक्रमण को हटाने के लिए मुनादी कराई गई थी।जिसे लेकर व्यापारियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसे लेकर ब्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अधिसाशी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा से मिला ।व वस्तु स्थिति से अवगत हुआ। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने नगर पंचायत अनपरा द्वारा सिनेमा रोड पर विकास कार्य के नाम पर बन रही नाली और इंटरलाकिंग के कार्यों में हो रही अनियमितता और गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाया लाखों लाख रुपए खर्च करने के बाद भी वर्षों से बन रही नाली आज तक पुरी नहीं हो सकी इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। पुरा का पुरा महकमा भ्रष्टाचार के अधिकतम साझा कार्यक्रम में लिप्त है
नगर पंचायत के उपर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। बैठक का संचालन संगठन के महामंत्री संगठन मंतोष तिवारी ने किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनपरा बाल गोपाल चौरसिया ने किया। जिलाध्यक्ष सोनभद्र गोपाल दास गुप्ता ने अपने संबोधन में व्यापारियों को आस्वस्त किया की आप निश्चिंत रहें नगर पंचायत के द्वारा नाली को नहीं तोड़ा जाएगा।आप से आग्रह है कि आप स्वयं अपने प्रतिष्ठान के सामने लगे टिन सेड को नाली के अंदर कर लें नाली के उपर किसी भी तरह का कोई सामान न रखें।नगर पंचायत अनपरा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य में सहयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक ब्यापरि बन कर कार्यों के गुणवत्ता पर पैनी नज़र रखें। नगर हमारा है ब्यापार हमारा है ग्राहक हमारे भगवान है उनके सुविधा का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।जब नगर सुंदर और सुसज्जित होगा तो व्यापार भी बढ़ेगा। बैठक में मुख्य रूप से नरेश गर्ग, उमेश सिंह राजेश गुप्ता ओमप्रकाश केशरी अशोक केशरी विनोद गर्ग सुनिल पटवा विनोद विश्वकर्मा शंभू नाथ गुप्ता जितेन्द्र सोनी मृत्यूंजय केशरी नवीन पांडेय निखिल गट्टनी महेंद्र जैन हरिश श्रीवास्तव अनिल मित्तल संजय जैन सहित सैकड़ों ब्यापारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन अनपरा की आवश्यक बैठक
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, July 22, 2025 3:37 PM
---Advertisement---

