पिपरी/सोनभद्र को मिली बड़ी सफलता, 34.710 टन कोयला चोरी के मुकदमे वांछित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार।श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महोदय व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन में दिनांक 19.06.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-114/2025 धारा-303(2),317(2), 61(2) BNS व 3/5 सार्वजनिक सम्पत्ती नुकसान निवारण अधिनियम, 4/21 खान खनिज अधिनियम मे वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रजापति पुत्र छोटेलाल प्रजापति निवासी मकान नं0-12 गोंदवाली सरकारी विद्यालय के पास थाना बरगवां जनपद सिंगरौली म0प्र0 उम्र-25 वर्ष को तुर्रा चौराहा से समय 08.45 बजे उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय हमराह गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
अभियुक्त महेन्द्र प्रजापति पुत्र छोटेलाल प्रजापति निवासी मकान नं0-12 गोंदवाली सरकारी विद्यालय के पास थाना बरगवां जनपद सिंगरौली म0प्र0 उम्र-25 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
114/2025 धारा-303(2),317(2), 61(2) BNS व 3/5 सार्वजनिक सम्पत्ती नुकसान निवारण अधिनियम, 4/21 खान खनिज अधिनियम थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय
2. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह
4.हे0का0 महेश कुमार सरोज
थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
पूछताछ आख्या
अभियुक्त महेन्द्र कुमार प्रजापति से पूछा गया कौन सी गाड़ी चलाते हो और कोयला कहां से लोड करके कहां अनलोड करते हो ।
अभियुक्त महेन्द्र कुमार प्रजापति द्वारा बताया मै वाहन संख्या ट्रक नं0-CG15EC8944 का चालक हूँ मालिक लोगों के कहने पर कोयला ग्रासिम कम्पनी मध्य प्रदेश के लिए लोड करके ले जाते है जब वहां पर कुछ कोयले में चारकोल का मिश्रण होता है, जो एक नम्बर का कोयला बच जाता है उसे मालिक के कहने पर कोयला मंडी चन्दासी ले जा रहा था कि रास्ते मे चेकिंग के दौरान मै वाहन संख्या ट्रक नं0-CG15EC8944 छोड़कर भाग गया ।

