प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र के मरीज ले रहे लाभ।

---Advertisement---

मुस्तकीम खान
करमा, सोनभद्र
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही को देखा जाए तो क्षेत्र में सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र जिले में माना जाता है। जहां एक चिकित्सा प्रभारी एवं दो संविदा डॉक्टर तैनात हैं चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर गुरु प्रसाद तो अक्सर कर बड़ा क्षेत्र होने के कारण जगह-जगह जाते रहते हैं। परंतु दोनों संविदा डॉक्टर क्षेत्र से आए हुए मरीजों को दवा इलाज का कार्य बखूबी करते हैं ।जिनका लाभ मरीज को मिल रहा है ।
बता दें कि ककराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को देखा जाए तो जिले में सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। सुकृत, से लेकर सलखन, करमा, आदि अन्य दूर तक इसके अंतर्गत अस्पताल आता है। यहां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुरु प्रसाद ने अक्सर कर विभिन्न इसके अंतर्गत आने वाले छोटे अस्पतालों का निरीक्षण करते रहते हैं। और यहां ककराही अस्पताल पर तैनात दो संविदा कर्मी डॉक्टर राकेश कुमार मौर्य जो कोरोना काल से ही मरीजों की सेवा करते आ रहे है। एवं डॉक्टर फारूक अहमद द्वारा क्षेत्र से आए हुए ओपीडी रजिस्टर के अनुसार लगभग 150 से 175 मरीज का प्रतिदिन इलाज, जांच की जाती है ।जिसमें सीबीसी, एल,एफ, टी ,ए,एफ,टी, के,एफ,टी, मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू ,सहित अन्य सभी प्रकार की जांच यहां अस्पताल पर ही हो जाती है। दवा भी हर प्रकार की यहां उपलब्ध है ।जो जिस प्रकार के मरीज रहते हैं। उनको दवा मिल जाती है ।उक्त आशय की जानकारी देते हुए अस्पताल पर तैनात डॉक्टर राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि हमारे पास जो भी मरीज आते हैं वह जिस प्रकार के मरीज होते हैं। उनकी सलाह अस्पताल में ही जांच एवं दवा लेने की दी जाती है। क्योंकि क्षेत्र में ज्यादातर गरीब मरीज ही अस्पताल में पहुंचते हैं ।अस्पताल से कोई मरीज को कोई समस्या नहीं है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment