मुस्तकीम खान,करमा /सोनभद्र पुलिस द्वारा गांजा तस्करी का भंडाफोड़ — 30 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी महोदय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना करमा पुलिस द्वारा दिनांक 20.07.2025 को बड़ी कार्यवाही करते हुए 30 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। करमा बाजार में चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की कार (MP09WE1297) में भारी मात्रा में गांजा लादकर रॉबर्ट्सगंज से मिर्जापुर की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना करमा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन की घेराबंदी की गई। वाहन चालक द्वारा पुलिस से बचने के प्रयास में तेज गति से वाहन भगाया गया, जिससे गनेशपुर मार्ग पर वाहन एक पेड़ से टकरा गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वाहन क्षतिग्रस्त स्थिति में पाया गया और चालक मौके से फरार था। तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट व डिग्गी से कुल 14 बंडलों में 30 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0सं0 107/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-*
01. उ0नि0 मनोज सिंह, थाना करमा जनपद सोनभद्र।
02. का0 शैलेन्द्र प्रकाश, थाना करमा जनपद सोनभद्र।
03. का0 सूरज कुमार, थाना करमा जनपद सोनभद्र।

