स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए लगा आरओ आज तक बंद सरकारी धन का सिर्फ बंदरबांट

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के ओबरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 गजराज नगर में ओबरा तापीय ब परियोजना द्वारा सीएसआर योजना के तहत कांशीराम आवास के पास स्थानीय आस-पास के लोगों व राहगीरों के सुविधा के मद्देनजर रखते हुए लाखों रुपए से आर0ओ प्लांट भवन निर्माण के साथ स्थापना किया गया जिससे कि आस पास के वार्ड के लोग राहगीर जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके परंतु आज तक यह आर0ओ प्लांट संचालित नहीं हो सका इस मामले के बाद से लोगों ने दबे मुंह कहा ओबरा तापीय परियोजना द्वारा केवल सरकारी धन का बंदरबाट किया जा रहा है जमीनी हकीकत की बात कहे तो आरओ सिर्फ मूर्त रूप में खड़ा है। स्वच्छ पेयजल योजना के तहत लगाया गया लाखों रुपए का आरओ प्लांट लगने के बाद से आज तक बंद हैं कभी संचालित नहीं हुआ। यह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक हैं जिसका ओबरा तापीय परियोजना द्वारा पलिया लगाया जा रहा है।जनता को मीठा पानी पिलाने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए, लेकिन लोग आज भी आरओ का पानी नहीं पी पा रहे हैं। लापरवाही व देखरेख के अभाव में आरओ प्लांट बंद पड़ा हैं ऐसे में लोगों को शुद्ध पीने को नहीं मिल रहा है।लोगों को शुद्ध व मीठा पेयजल उपलब्ध कराने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। अगर इस जगह का आरओ अगर संचालन हो जाए तो आस पास के निवासियों व राहगीरों को काभी राहत मिलेगा।शुद्ध व मीठे पानी का इंतजार कर रहे स्थानीय परियोजना द्वारा आरओ प्लांट लगाना शुरू किया जब स्थानीय में खुशी छाई थी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment