सोननदी में मध्य प्रदेश से बहकर आया मगरमच्छ लोगों के लिए बना खतरा ।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिते दिनों ऐतिहासिक अगोरी किले के पास सोन नदी में एक विशालकाय मगरमच्छ के दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जैसे ही मगरमच्छ के देखे जाने की खबर ग्रामीणों को मिली, मौके पर बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए एकत्र हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मगरमच्छ के गले में एक कॉलर आईडी बंधा हुआ था, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वह किसी वन विभाग की निगरानी में था। जानकारी के अनुसार यह मगरमच्छ संभवतः मध्य प्रदेश की किसी नदी से बहते हुए सोन नदी में पहुंचा है। मध्य प्रदेश वन विभाग की टीम कुछ दिन पहले इस मगरमच्छ की ट्रैकिंग करते हुए इस इलाके तक आई थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे पकड़ने में असफल रही और वापस लौट गई थी। इधर गुरूवार को कुछ लोग नदी में आई बाढ़ को देखने गये थे जहां एक कुत्ता नदी के किनारे खड़ा था जिसको उक्त मगरमच्छ ने झपट्टा मारकर अपना निवाला बना लिया यह देख ग्रामीण भयभीत हो गए शुक्रवार को भाजपा नेता राजा मिश्रा ने जुगैल रेंजर से वस्तुस्थिति से अवगत कराया जिसके बाद सूचना मिलते ही जुगैल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग अब स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें और सतर्क रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment