स्कूल से घर जा रही शिक्षिका सड़क दुर्घटना में घायल

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,/सोनभद्र

केकराही।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कठपुरवा गांव के समीप सामने से आ रही ट्रक ने स्कूटी चालक शिक्षिका को टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा विकास खंड स्थित कसया कला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेनू गुप्ता दिनांक 16/07/25 को स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर राबर्ट्सगंज जा रही थी,जैसे ही कठपुरवा गांव के समीप पहुंची सामने से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया,जिससे वह वही गिर पड़ी। आस पास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। कसया कला स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्र सुरेश ने बताया कि उन्हें राबर्ट्सगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिन्हें गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के मुताबिक हाथ पैर फ्रैक्चर होने की संभावना है।उनके हाथ और सर में भी चोट आई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment