मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का होगा आयोजन ।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन, सोनभद्र। बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 17, 18 एवं 19 जुलाई 2025 को खंड स्तर पर “मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी अवर अभियंता संत कुमार ने दी। अवर अभियंता ने बताया कि इस शिविर में उपभोक्ताओं की 100 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी शिकायतें 1912 पर पंजीकृत करवाएं और पंजीकरण की प्राप्ति रसीद शिविर में साथ लाएं। शिविर में मौके पर ही बिल संशोधन या अधिकतम 7 दिन के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर का संचालन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। इस शिविर में नए विद्युत संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर की शिकायत, बिल संशोधित कराना, विधा परिवर्तन, बिजली चोरी या राजस्व निर्धारण, बकाया बिल जमा कराना इत्यादि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। संत कुमार ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment