*मारकुंडी घाटी में क्लोरिन गैस लदा टेलर अनियंत्रित होकर पल्टी।*

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन‌ सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मे मंगलवार की सुबह क्लोरिन गैस लदा टेलर वाहन अनियंत्रित होकर मारकुंडी घाटी के दुसरे मोड़ पर पलट गया, संजोग रहा की इस हादसे मे कोई जनहानि नही हुए वही चालक एंव खलासी बाल-बाल बच गये। ट्रक चालक सर्भदीन पुत्र सहजार निवासी नागझपुर थाना रामगढ जनपद अलवर( राजस्थान) ने बताया की वह रेनुकोट से क्लोरिन गैस की 25 टनल लेकर भीवाणी राजस्थान जा रहा था उसी दौरान मंगलवार की सुबह मारकुंडी घाटी के दुसरे मोड़ मे अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस सूचना जिला अग्निशमन अधिकारी करन सिंह यादव एंव गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच सभी क्लोरिन गैस टनल हटाने मे जुट गयी जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चल रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment