सेराजुल हुदा
दु0द्धी/ सोनभद्र। आज सोमवार को शाम 5 बजे म्योरपुर थाना क्षेत्र के महुअरिया के जंगल मे पुल के पास दो बाइकों की आपस मे जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान राजू (25) पुत्र विनोद निवासी संगोबांध थाना बभनी और रामअवतार (35) पुत्र शिवशरण निवासी घाघरा थाना बभनी के रूप में हुई है। राजू महुअरिया से दुद्धी आ रहा था, जबकि रामअवतार दुद्धी से घाघरा जा रहा था। दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया । राजू को चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों मे चोटें आई हैं जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है जबकि रामअवतार को चेहरे और सिर में गंभीर चोटे आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

