सोनभद्र /रेनुकूट बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती के निर्देश पर मिर्जापुर मंडल में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सोनभद्र जिले में बी सागर को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही डॉ. ओपी मौर्य को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर दोनों नेताओं का स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बी सागर ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और इमानदारी से पद की गरिमा बनाए रखेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रखते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। आगामी पंचायत चुनावों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों की अधिक से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
जिला प्रभारी डॉ. ओपी मौर्य ने मायावती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सच्ची निष्ठा से अपने पद का निर्वाह करेंगे। सोनभद्र में बसपा को मजबूत करने का उन्होंने संकल्प लिया। कार्यक्रम में अविनाश शुक्ला, बलवंत रंगीला, अमन मौर्य, कृष्ण कुमार, बाबा गिरी समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

