लायंस क्लब रेणुकूट का 55वां अधिष्ठापन समारोह गरिमामयी वातावरण में संपन्न

---Advertisement---

 

सोनभद्र /रेणुकूट, 12 जुलाई 2025 — लायंस क्लब रेणुकूट का 55वां अधिष्ठापन समारोह नगर में अत्यंत भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह ऐतिहासिक आयोजन सामाजिक सेवा और लायनवाद के मूल्यों के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

🔷 मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट आगंतुकों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब प्रांत से पधारे मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन PMJF लायन इंजीनियर रविंद्र कुमार सागर जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में लायन वीरेंद्र गोयल जी (सिंगरौली) ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 1 लायन उदय चांदनी (इलाहाबाद), सेकंड वाइस गवर्नर लायन उमेश कक्कड़, पास्ट गवर्नर लायन जे.एन. श्रीवास्तव, एवं लायन निधि कुमार जी एवं क्लब के पैटर्न एमजी एफ लायन प्रभात चतुर्वेदी जी सहित कई वरिष्ठ लायन पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

साउथ जोन के विभिन्न क्लबों के लायन सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वेलकम स्पीच लायन मुकुल जी के द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं निवर्तमान सचिव द्वारा पिछले साल के कार्यक्रमों का पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया गया

🔷 नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई

इस समारोह में लायन रोबिन श्रीवास्तव जी को क्लब अध्यक्ष,
एमजेएफ लायन बृजेश जायसवाल जी को सचिव,
तथा लायन नवीन जोशी जी को कोषाध्यक्ष के पद पर शपथ दिलाई गई।
साथ ही समस्त नई कार्यकारिणी को भी उनके पदों की शपथ दिलाई गई।

🔷 कार्यक्रम की अन्य विशेष झलकियाँ

मुख्य अतिथि द्वारा लायनवाद एवं समाज सेवा पर प्रेरणादायक वक्तव्य।

अतिथियों एवं विशिष्ट जनों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न द्वारा सम्मान।

लायन सदस्यों द्वारा किए गए समाजसेवी कार्यों की झलकियों का प्रस्तुतिकरण।

बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

🔷 मास्टर ऑफ सेरेमनी एमजेएफ लायन गोपाल सिंह द्वारा निभाया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन एमजेएफ लायन सुनील दुबे द्वारा दिया गया

अंत में क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन रोबिन श्रीवास्तव जी एवं सचिव एमजेएफ लायन बृजेश जायसवाल जी ने सभी अतिथियों, लायन सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद देते हुए यह विश्वास दिलाया कि आने वाले सत्र में क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment