सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन मे अपराधियों के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई के क्रम मे दुद्धी पुलिस ने अपराध मे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 140 / 2025 धारा 323 504 506 376, ( 2 ) एन भादवी से संबंधित अभियुक्त शिव सिंह पुत्र घमंडी सिंह, निवासी वार्ड नंबर 2 नगर पंचायत दुद्धी जिला सोनभद्र को प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मनोज कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर जेल भेजा ।

