सेराजुल हुदा
विंढ़मगंज / सोनभद्र। बीती रात्रि को स्थानीय वन रेंज के औराडंडी कंपार्टमेंट नंबर 2 में आरक्षित वन भूमि पर एक ट्रैक्टर के द्वारा अवैध रूप से खेती करने के लिए जुताई की जा रही थी। तभी वन रेंजर इमरान खान के नेतृत्व मे जुटाई गई टीम ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया और वन रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम की धारा 5/26 एवं 69 के तहत कार्रवाई की गई।
वन रेंजर इमरान खान ने बताया कि वन भूमि पर अवैध जुताई कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए वन कर्मियों की टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि वन भूमि पर किसी भी तरह का अवैध जुताई, अतिक्रमण और कटान नहीं होने देने के लिए वन दरोगा और वाचक को निर्देशित किया गया है ।
टीम में दौरान वन दरोगा अवधेश कुमार , विवेक ,राहुल और वाचक देवचंद शामिल रहे ।
वन विभाग की इस कार्रवाई से वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर अंकुश लगेगा।

