पन्नूगंज पुलिस द्वारा 02  शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार-*

---Advertisement---

 पन्नूगंज /सोनभद्र पुलिस द्वारा 02  शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त राजेन्द्र कुमार उराव पुत्र तिलेश्वर उराँव निवासी ग्राम बड़का बुधवा थाना रोहतास जनपद सोहतास विहार उम्र करीब 20 वर्ष के कब्जे से 144 पाउच (8 पीएम) कुल 25.92 लीटर अंग्रेजी देशी अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-124/2025 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में एक अन्य अभियुक्त गोरखनाथ उराँव पुत्र अकलू उराँव निवासी गुरमेटा थाना लट्टा जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 22 वर्ष को 24 केन बीयर कुल 12 लीटर व 96 पाउच 180 एमएल( 8पीएम ) कुल 17.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-125/2025 धारा-60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
01. राजेन्द्र कुमार उराव पुत्र तिलेश्वर उराँव निवासी ग्राम बड़का बुधवा थाना रोहतास जनपद सोहतास विहार उम्र करीब 20 वर्ष
02. गोरखनाथ उराँव पुत्र अकलू उराँव निवासी गुरमेटा थाना लट्टा जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 22 वर्ष

*विवरण बरामदगी –*
01. 144 पाउच (8 पीएम) कुल 25.92 लीटर अंग्रेजी देशी अवैध शराब कुल 25.92 लीटर अंग्रेजी शराब।
02. 24 केन बीयर (कुल 12 लीटर) व 96 पाउच 180 एमएल (8 पीएम) अंग्रेजी शराब कुल 17.5 लीटर अंग्रेजी शराब ।

*बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -*
01. उ0नि0 जयप्रकाश राम थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र ।
02. उ0नि0 मो0 सदरूज्जमा सिद्दीकी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
03. का0 ओमप्रकाश यादव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
04. का0 सोनू कन्नौजिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment