*स्कूल चलो अभियान की रैली के माध्यम से चलाया गया जनजागरण अभियान*

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,/सोनभद्र

आज दिनाँक 8 जुलाई 2025 को उच्च प्राथमिक विद्यालय जमगांव व प्राथमिक विद्यालय जमगांव का स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई, रैली के माध्यम से जन मानस में स्कूल और शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली के माध्यम से प्रधानाध्यापक श्री राजकुमार पांडेय द्वारा अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप संपर्क करते हुए प्रत्येक बच्चों का नामांकन और नियमित स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया गया, रैली का संचालन डॉ मिथिलेश द्विवेदी स0अ0 व राजकुमार सिंह प्र0अ0 ने किया, बच्चों के जोशीले नारों से पूरा ग्राम पंचायत गुंजायमान हुआ, उदाशीन बच्चे विद्यालय में नियमित आने के प्रति प्रतिबद्ध हुए। रैली में गए हुए अरुण कुमार सिंह, प्रतिभा कुशवाहा, रामप्रसाद द्वारा अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की बात कही गई। रैली का समापन SRG श्री संजय मिश्रा व विनोद कुमार द्वारा बच्चों व अभिभावकों से प्रत्येक बच्चे के नामांकन व नियमित स्कूल भेजने की अपील करते हुए किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment