सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी मे मोहर्रम का पर्व बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर षर अवसर पर पारंपरिक जुलूस निकाला गया। जुलूस मे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और एकता का संदेश दिया।
जुलूस में अखाड़े, ताजिये और अलम शामिल थे, जो नगर से लगे आसपास के ग्रामीण अंचलों व कस्बे के विभिन्न वार्डों मोहल्लों जैसे शाह चौक,जुगनू चौक, दर्जी मोहल्ला,मीर मोहल्ला, रामनगर, कलकली बहरा, मल्देवा,खजुरी, डूमरडीहा, कठौतवा आदि जगहों से शामिल हुए थे। जुलूस मे ढोल ताशे की गूंज के बीच लोगों ने “या अली या हुसैन की आवाज बुलंद कीं।
जुलूस देर शाम संकटमोचन मंदिर तिराहे पर अखाड़े में तब्दील हुई।जहां घंटों चले अखाड़ा प्रदर्शन में एक से बढ़कर एक पुरानी पारंपरिक कौशल कला का प्रदर्शन किया। साथ हैरतअंगेज लाठी डंडे के प्रदर्शन से लोगों को मनमुग्ध कर दिया । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोंड धुर्वे, एवं विशिष्ट अथिति नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के हाथों नगद व पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।जुलूस मे दर्जनों की संख्या मे निकले ताजिए के अलावा सिप्पड़ मोहर्रम में आकर्षण का केंद्र रहा।
जुलूस के दौरान विभिन्न इस्लामी संगठनों व समाजसेवियों द्वारा जगह जगह खिचड़ा, हलवा, शरबत आदि का इंतजाम किया गया ,जिसका लोगों ने भरपूर लुप्त उठाया। इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी और केंद्रीय अखाड़ा कमेटी ने जुलूस के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने मे सक्रिय भूमिका निभाई।इसके अलावा मुस्लिम समाज के लोगों ने जिम्मेदारी निभाई और जुलूस को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
जुलूस के दौरान पूरे नगर मे सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद देखने को मिली। एसडीएम निखिल यादव,सीओ राजेश कुमार राय,कोतवाल मनोज सिंह के अलावा पी एस सी जवानों व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे ।
इस मौके पर केंद्रीय अखाड़ा समिति के सदर फतेह मोहम्मद खान, जामा मस्जिद के सदर कल्लन खान,तालिब अली,मुख्तार अंसारी,अहमद अली, कलीमुल्लाह खा, निजामुद्दीन, राफे खां,इब्राहिम खा, राकेश आजाद,सेराज खान, फिरोज खलीफा, मैनू खलीफा, टुन्नू खान,रौशन अली,महबूब खां, नेहाल खलीफा, मुजीब खां सहित बड़ी संख्या में नगरवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

