आलम,ताजिया के साथ मुहर्रम के नवमी का जुलूस निकला।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। शनिवार की देर सायं मुहर्रम के नवमी का जुलूस आलम,बड़ी और छोटी ताजिया के साथ स्थानीय बकरीदिया इस्लामिया स्कूल इमाम चौक से बड़ी ताजिया और छोटी ताजिया रेलवे सब्जी मार्केट से वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग होते हुए चोपन जामा मस्जिद में दूसरे बड़ी ताजिया से मिलान करते हुए चोपन मुख्य मार्केट से ओवरब्रिज होते हुए रेलवे मैदान से इमाम चौक पर सभी ताजिया को रखा गया जहां जलसा व प्रोग्राम रखा गया। जहां बाहर से आए हुए औलमा व इकराम सगीर अहमद किब्ला,हाफीज सेराज, शहनवाज हसन सोनभद्री ने हसन व हुसैन की याद में मनकबत व नजराने अकीदत पेश की । इस मौके पर चेयरमैन उस्मान अली, जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद, नायब सदर नाजीम खान, सेक्रेटरी महफुज आरिफ, हाजी ग्यासुद्दीन, सभासद सलीम कुरैशी,रियाज अहमद,ईदू भाई सर्राफ, एजाज अंसारी,नजमुद्दीन ईदरिशी, सलीम खान, शोएब अहमद , सरफराज अंसारी, अनीस अहमद व हुसैनी कमेटी के तमाम सदस्य व सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बन्धु ,पर्दानशीन माताएं बहने मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रमज़ान कादरी ने किया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, कस्बा इंचार्ज उमाशंकर यादव पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक चौबंद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment