दुद्धी मे मोहर्रम के सातवीं का जुलूस सकुशल हुआ संपन्न।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे सातवीं मोहर्रम का जुलूस आसपास के क्षेत्रों सहित कस्बे के अलग-अलग वार्डो से निकाला गया जो एक दूसरे अखाड़े से मिलान करते हुए मुख्य तिराहे पर आकर इकट्ठा हुआ। और युद्ध कला का प्रदर्शन करते हुए कर्बला वालों की यादों को ताजा किया। चुंकी प्रशासन द्वारा बीते दिनों पीस कमेटी के मीटिंग मे कहा गया था कि जुलुस के दौरान कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं करेगा, जिसका पूरी तरह से पालन किया गया। जुलूस मे मौजूद उस्तादों द्वारा अपने-अपने वार्डो सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए खिलाड़ियों को बारी-बारी से मौका देकर उनके द्वारा लाठी, डंडे, रिबन से दिखाए गए युद्ध कला के प्रदर्शन की सराहना किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय, प्रभारी निरिक्षक मनोज कुमार सिंह अपने हमराही पुलिस कर्मियों सहित चक्रमण करते रहें। अंत मे ताजियादारों, सीपड़दारों, अखाड़ादारों द्वारा मिट्टी कोड़ाई, केला कटाई के रस्म को अदा किया गया। इस मौके पर केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के सदर फतेह मोहम्मद खान, पुर्व सदर सेराज खान, सैफुल्लाह एडवोकेट, सभासद शाहिद आलम,तालिब अली, अलीरजा हवारी, सरफराज शाह, आरिफ खान, शेरु खान सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment