मजदूरों का पेमेंट रुका, कार्य से हुए लामबंद, पहुंचे एसडीएम दरबार।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
सवांददाता

ओबरा/सोनभद्र। दुसान पावर कंपनी में ठेकेदारों ने फिर रोका मजदूरों का लगभग 3 महीने से वेतन जिससे परेशान सैकड़ो मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर ओबरा के गांधी मैदान फील्ड से पहुंच गए ओबरा उप जिलाधिकारी महोदय के पास पहुंच कर लगाई न्याय की गुहार। मामले को गंभीरता से लेते हुए ओबरा उप जिलाधिकारी विवेक सिंह ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर 5 जुलाई दिन शनिवार को मीटिंग रखकर मजदूरों की समस्या का समाधान कराने की कोशिश रहेगी।
वही मामले में पंकज गौतम ने बताया कि दूसान में पांच कंपनियां ऐसी है जो मजदूरों का अक्सर पैसा रोक दिया जाता है जिससे मजदूर अपने बच्चों का पालन पोषण करने में असमर्थ हो जाते हैं वहीं इस समय स्कूल खुलने से बच्चों का फीस भरने से लेकर राशन लेना,रूम का किराया इन सभी में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
वही मामले में शिवदत्त दुबे ने बताया कि ओबरा में बन रहे ओबर सी पावर का निर्माण कर लिए दुसान पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड में कई ठेकेदारो ने अक्सर मजदूरों का कई महीनो तक पैसा रोक दिया जाता है जिससे उनका पालन पोषण करने में असमर्थ हो जाते है तो मजदूर अपने हक का पैसा लड़ने के लिए कार्य बहिष्कार धरने पर बैठ जाते हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment