मुस्तकीम खान/सोनभद्र
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक कार्यालय के परिसर में पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पौधारोपण कर के सभी जनमानस से अपील किया कि जुलाई माह में चलने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाते हुए सभी लोग एक पौधा अपने मां के नाम लगाएं।
जिस प्रकार से मां अपने बच्चों देख रेख करते हैं ठीक उसी प्रकार हमें भी मां के नाम से वृक्ष लगाते हुए उसे संरक्षित भी करे ,क्योंकि प्रकृति हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है ! इस मौके पर क्रांति सिंह, अनुपम त्रिपाठी , अभिषेक मिश्रा, राजा राम दुबे, देवानंद पाठक, बृजेश श्रीवास्तव, वकील अहमद खान, सुनील सिंह, परमानंद, बी एन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे !
पर्यावरण बैंक के टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक के कर कमलों द्वारा कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण _
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, July 3, 2025 1:43 PM
---Advertisement---

