तीन लाख का गांजा व बोलेरो के साथ एक तस्कर अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,, 

---Advertisement---

 अनपरा/सोनभद्र  तीन लाख का गांजा व बोलेरो के साथ एक तस्कर अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के नेतृत्व मेंL दिनांक-02.07.2025 को थाना अनपरा की पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुबरी पहाड़ी की ओर से एक बोलेरो सफेद रंग वाहन संख्या- UP 64 AN 4546 आ रही है, जिसमें तीन लोग नाजायज गांजा लेकर सप्लाई करने दुरासिनी माता मंदिर की ओर जाएंगे। इस सूचना को क्षेत्राधिकार पिपरी श्री अमित कुमार को दी गई और थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा बिछड़ी ग्राम औडी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तिों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान एक बोलेरो में 03 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये कि पुलिस टीम को देखकर चालक व चालक के बगल वाली सीट पर बैठे दोनो व्यक्ति पहाड़ी व जंगली झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गये, मौके से बोलेरो मे बैठा तीसरा व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया। क्षेत्राधिकारी पिपरी की मौजूदगी में पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सुरेंद्र कुमार पुत्र चंडी राम गुर्जर निवासी नदहरी थाना ओबरा जिला सोनभद्र बताया और बोलेरो वाहन की तलाशी ली गयी तो गाड़ी में एक बोरी में कुल 11 किलो 300 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये) बरामद किया गया । इस बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-115/2025 धारा 8/20, 27ए, 29, 60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि चालक सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम विजय कुमार उर्फ ललई पुत्र राम सजीवन उर्फ शंकर निवासी ग्राम सिधार थाना मोरवा जिला सोनभद्र व चालक के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम राजकुमार जायसवाल पुत्र राम कैलाश उर्फ छोटे निवासी कतरहिया थाना मोरवा जिला मध्य प्रदेश है । हम तीनों लोग मिलकर गांजा को बेचते है और जो पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते हैं ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.सुरेंद्र कुमार पुत्र चंडी राम गुर्जर निवासी नदहरी थाना ओबरा जिला सोनभद्र ।

*वांछित अभियुक्तगण का विवरण-*
1.विजय कुमार उर्फ ललई पुत्र राम सजीवन उर्फ शंकर निवासी ग्राम सिधार थाना मोरवा जिला सोनभद्र ।
2.राजकुमार जायसवाल पुत्र राम कैलाश उर्फ छोटे निवासी कतरहिया थाना मोरवा, मध्य प्रदेश ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार, जनपद सोनभद्र ।
1.प्रभारी निरीक्षक श्री शिवप्रताप वर्मा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2.उप निरीक्षक श्री अशोक सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
3.हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव, हेड कांस्टेबल सुनील, हेड कांस्टेबल संजय राम, कांस्टेबल अजीत यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment