अज्ञात वाहन की चपेट में आने व्यक्ति की कुचलकर मौत ।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता

डाला सोनभद्र। स्थानीय चौकी क्षेत्र के डाला बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की कुचल कर मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी । मृतक व्यक्ति का सिर और चेहरा पूरा कुचल गया था व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही थी । जिसकी शिनाख्त बीते देर रात को हो गई।

मंगलवार की सायंकाल साढे सात बजे एक व्यक्ति मुख्य मार्ग को पैदल ही पार कर रहा था कि अचानक लड़खड़ा कर मुख्य मार्ग पर ही गिर गया। मुख्य मार्ग पर गिरते ही डाला से चोपन की तरफ जा रही एक अज्ञात वाहन के चपेट में आते ही सिर और चेहरा कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई थी । सिर और चेहरा पूरा कुचल जाने से शव की पहचान नहीं हो पा रही थी ।
घटना के बाद डाला पुलिस मृतक के शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी रही ।
देर रात को अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई जिसकी पहचान नाम जगनरायन पुत्र सूरज मन (55 )निवासी झपरहवां डाला थाना चोपन से हुई ।
स्थानीय पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment