करीब डेढ वर्ष पूर्व माँ की हत्या कर फरार चल रहे एवं 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अपराधी को ओबरा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार-*

---Advertisement---

ओबरा/सोनभद्र *करीब डेढ वर्ष पूर्व माँ की हत्या कर फरार चल रहे एवं 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अपराधी को ओबरा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार-*दिनांक 07.04.2024 को थाना ओबरा क्षेत्र अन्तर्गत बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास अभियुक्त खेदू भुइया पुत्र स्व0 लोटन भुईया निवासी पाण्डेयपुर थाना पाटन जिला पलामू झारखण्ड द्वारा घरेलू विवाद में अपनी सगी माँ श्री मती पुचिया देवी उम्र करीब 54 वर्ष की हत्या कर के मौके से फरार हो गया था । इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 59/2024 धारा 304 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया गया किन्तु गिरफ्तारी न होने पर कुर्की की कार्यवाही करने के पश्चात अभियुक्त खेदु भुईया के विरुद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में प्रेषित किया गया था और अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पूर्व में 25000/रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया था
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा की पुलिस टीम ने अथक प्रयास से आज दिनांक 01.07.2025 को फरार चल रहे एंव 25000/ रूपये पुरस्कार घोषित अभियुक्त खेदू भुइया पुत्र स्व0 लोटन भुईया निवासी पाण्डेयपुर थाना पाटन जिला पलामू झारखण्ड उम्र करीब 32 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बिल्ली के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.खेदू भुइया पुत्र स्व0 लोटन भुईया निवासी पाण्डेयपुर थाना पाटन जिला पलामू झारखण्ड उम्र करीब 32 वर्ष ।

*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 138/2025 धारा 326(g), 351(2) बीएनएस थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
3.उ0नि0 राम सिंह यादव थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 सतोष कुमार पटेल, का0 प्रवीण राय, का0 राहुल गौड़, महिला आरक्षी रीनू, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment