सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव मे आज सोमवार की शाम एक 16 वर्षीय किशोरी विद्युत करेंट के चपेट मे आने से घायल हो गई। जिसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशबू पुत्री कृष्ण कुमार निवासी दुम्हान 16 वर्ष निवासी दुम्हान अपने घर मे विद्युत बोर्ड से पंखे का कनेक्शन जोड़ रही थी, तभी वह विद्युत करेंट की चपेट मे आ गई और अचेत हो गई।
परिजन और ग्रामीणों की मदद से किशोरी को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। जहां उसका इलाज चल रह है।

