दुद्धी के सभासदों ने लखनऊ मे विकास और जल संरक्षण की जानकारी प्राप्त किया।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। लखनऊ विश्वविद्यालय के सभागार मे आयोजित कार्यशाला मे नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी कमलेश मोहन सहित सभासदों ने भाग लेकर क्षेत्र के विकास और जल संरक्षण के बारे मे विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पर्यावरण के प्रदेश निदेशक अंजली मिश्रा ने सभासदों को स्वच्छता, जल संग्रह, पर्यावरण संरक्षण, नाली निर्माण और खुले में शौच न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी।
कार्यशाला मे सभासदों को बताया गया कि कैसे अपने नगर पंचायत की गलियों को स्वच्छ रखा जा सकता है। नालियों का निर्माण किया जा सकता है और पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। अंजली मिश्रा ने सभासदों को सीवर से निकलने वाले गंदे पानी को अलग नाली से निकालकर उचित स्थान पर बहाने और जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया।कहा की घरों से निकलने वाले पानी को अनावश्यक इधर-उधर ना बहा कर उक्त पानी को उचित स्थान पर जल संरक्षण करें जिससे जल का स्रोत बना रहे । सीवर से निकलने वाले गंदे पानी को दूसरे नाली से निकाल कर उसे उचित स्थान पर बहा देना चाहिए जहां गंदगी न फैल सके ।
कार्यशाला में नगर पंचायत दुद्धी, चुर्क और घोरावल के सभासदों ने भाग लिया। इनमें नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन, शाहिद आलम, निरंजन, आनंद कुमार, मोनू सिंह, राकेश आजाद,शहनवाज खां.अनु, धीरज जायसवाल आदि मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment