सेराजुल हुदा
दुद्धी/सोनभद्र। स्नातक प्रथम वर्ष मे प्रवेश के इच्छुक छात्र/ छात्राओं को 30 जून 2025 तक समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए प्रत्येक छात्र का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और ईमेल आईडी लिंक होना अनिवार्य है। भवराव देवरस राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव ने बताया कि बिना इस प्रक्रिया को पूर्ण किए समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन तथा महाविद्यालय मे प्रवेश संभव नहीं होगा। इसलिए, सभी इच्छुक छात्रा / छात्राओं को समय पर रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी जाती है।
छात्र /छात्राओं से अपील की जाती है कि वे समय रहते समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर दें। इससे उन्हें स्नातक प्रथम वर्ष मे प्रवेश लेने मे कोई समस्या नहीं होगी। 30 जून 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि घोषित की गई है।

