50 हजार रूपये का हेरोइन के साथ एक  अभियुक्त को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार-

---Advertisement---

 चोपन/सोनभद्र    50 हजार रूपये का हेरोइन के साथ एक  अभियुक्त को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.06.2025 समय 22.50 बजे थाना चोपन पुलिस ने थाना क्षेत्र के सदन मोड डाला के पास से अभियुक्त महावीर बंसल पुत्र राज नारायण बंसल उर्फ छटन्की निवासी मलिन बस्ती डाला, थाना चोपन, सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष के कब्जे से एक प्लास्टिक के पारदर्शी पन्नी में 5.2 ग्राम हेरोईन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 206/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
01.महावीर बंसल पुत्र राज नारायण बंसल उर्फ छटन्की निवासी मलीन बस्ती चौकी डाला थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष।

*गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व अपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0सं-04/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
2.मु0अ0सं0-114/2023 धारा 414, 411 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3.मु0अ0सं0-12/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4.मु0अ0सं0198/2024 धारा 117(1) बीएनएस थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण -*
1.5.2 ग्राम हेरोईन
2.एक अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –*
1.उ0नि0 आशीष कुमार पटेल, चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।
2.हे0का0 हरि सिंह यादव, चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 मनोज कुमार, चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
4.का0 गोविन्द कुमार, चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment