सामुदायिक भवन दुद्धी में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी मे नगर पंचायत द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन के हॉल मे 11 वें योग दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने योगा कर कार्यक्रम को सफल बनाया। योग प्रशिक्षक योगेश्वर प्रसाद ने उपस्थित जनों को विभिन्न आसनों के माध्यम से योगाभ्यास कराया।इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप उपस्थित दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग मनुष्य के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायक हैं। उन्होंने सभी से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग अपनाने से 80 वर्ष का व्यक्ति भी 21 वर्ष के व्यक्ति से आगे निकल सकता है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से योग को अंतर्राष्ट्रीय दिवस का दर्जा मिला।विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री दिलीप पांडे ने कहा की योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और प्रत्येक दिन योगाभ्यास करें ऐसा करने से शरीर व मन में नई स्फूर्ति का संचार होता है तथा योग करने से स्वस्थ जीवन व निरोगी काया होती है। इसलिए सभी को जीवन में योग को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन व मन के लिए योग जरूरी है।कार्यक्रम में मुख्यरूप से मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, सुमित सोनी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी,सह संयोजक शिव शंकर प्रसाद, पूर्व जिला संयोजिका मीरा सिंह गोंड़, मण्डल उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल,समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता,डॉ रामेश्वर रॉय, के० के० चौरसिया, संदीप गुप्ता, अमरनाथ जायसवाल, अरुणोदय जौहरी,कृष्णदेव अग्रहरी,मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह, अंशुमान रॉय मण्डल मंत्री धर्मेंद्र पाल, रूपेश जौहरी, सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा, बूथ अध्यक्ष भोलू जायसवाल, धीरज जायसवाल, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अजय चन्द्रवंशी,मंत्री मन्नू सिंह गोंड़, संदीप तिवारी, अनिल अग्रहरी सहित कस्बे के अन्य लोग मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment