अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज सुबह दो हाइवा गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई किस्मत अच्छा था कि हाइवा गाड़ी के ड्राइवर को हल्की चोट लगी जो चोपन की ओर बालू लोड करने जा रहा था। जबकि दूसरी गाडी वाले ने जो टक्कर मारा उसे काफी चोट आई मौके पर राहगीरों ने मदद करके निकाला। बोलोरो से घायल चालक को सीएचसी लाया गया लेकिन वहा इलाज न कराके जिला हास्पिटल इलाज के लिये चला गया।
ड्राइवर का नाम भोलू पाल 26 वर्ष निवासी अदलहाट दुसरे चालक का नाम सुजीत 24 वर्ष पुत्र महेश निवासी अदलहाट घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंचीं या पुलिस को जानकारी नहीं दी गयी ।

