अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । चोपन ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत चोपन-भरहरी मार्ग पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने चोपन भरहरी मार्ग पर ब्रेकर बनाने को लेकर किया विरोध प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह को ज्ञापन सौपा गया। आपको बताते चले की ग्राम पंचायत गोठानी में बाबा सोमनाथ मंदिर मोड़ पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है इसी के बगल में तीन विद्यालय हैं जहां छात्र-छात्राओ को दुर्घटना का भंय प्रतिदिन बना रहता है। दो वर्ष में दो व्यक्तियों की मृत्यु भी हो चुकी है यही हाल ग्राम पंचायत अघोरीखांस में भी दुर्घटना होती रहती है बड़ी गाड़ियों का आवागमन से विद्यालय में जा रहे पठन-पाठन के लिए दुर्घटना का भय बना रहता है। जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो गाड़ियों का आवागमन होता है

