परियोजना प्रबंधक की बोलेरो कार खाई मे गिरा, बड़ा हादसा टला।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । अमवार चौकी क्षेत्र मे स्थित कनहर बांध निर्माण स्थल पर एक बड़ा हादसा हुआ। कल सोमवार की देर शाम कार्यदाई संस्था के परियोजना प्रबंधक (पीएम) की बोलेरो कई मीटर नीचे गिर गई, जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
कार्यदाई संस्था के महाप्रबंधक (जीएम) सत्यदेव राजू ने बताया कि पीएम बांध निर्माण कार्य का निरीक्षण करने स्पेलवे पर गए थे। बोलेरो को स्पेलवे से पहले रॉकफिल पर खड़ा किया गया था, लेकिन अचानक बोलेरो रॉकफिल से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि उस समय गाड़ी में कोई नहीं था, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।
हादसे की खबर मिलते ही निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय पर कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वाहन की क्षति से निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
बता दे कि कनहर बांध का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस बांध के निर्माण से क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल की समस्या का समाधान होगा। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कार्यदाई संस्था के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। फिलहाल परियोजना कर्मीयों द्वारा बोलेरो कार को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment