अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। स्थानीय चौकी क्षेत्र के ओबरा मोड़ लाल बत्ती चौराहा पर स्थित एक दुकान का टीन छत तोड़कर दुकान में रखें नगद सहित हजारों रुपए के समान को चोरों ने पार कर दिया। चोरी की घटना से परेशान दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है ।
अघोर सेवा सदन डाला बाड़ी निवासी दुकानदार विनोद कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद ने डाला पुलिस को तहरीर दे कर अवगत कराया गया है कि डाला चौकी क्षेत्र के ओबरा मोड़ लाल बत्ती चौराहा के पास मेरी दुकान है जिसे प्रतिदिन की भांति बीते शनिवार की रात लगभग 9 बजे दुकान बन्द करके घर चले गये और दूसरे दिन रविवार की सुबह लगभग 6 बजे दुकान पर पहुंचे तो दुकान के छत के टीन शेड को उजाड़ कर चोर अन्दर घुस कर दूकान में रखे समान गुटखा, पान मसाला, सिगरेट ,सर्फ साबुन,तेल इत्यादि जनरल परचून का सामान व नगद रखें फुटकर लगभग 1000 रुपए कुल मिलाकर लगभग10000 रुपए कीमत का सामान चोरों ने चुरा लिया ।
चोरी की घटना से परेशान पीड़ित दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई हैl

