सुशासन एवं गरीब कल्याण पहली प्राथमिकता – आशुतोष

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,/सोनभद्र 
करमा,
विकसीत भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए के लिए समर्पित है, करमा विकास खंड के गांव जड़ेरूआ मे शनिवार को आयोजित कार्यक्रम मे मंडलअध्यक्ष आशुतोष सिंह अंकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के ग्यारह वर्ष का कार्यकाल गांव गरीब और खेत खलिहान के लिए समर्पित रहा है, शासन द्वारा चलायी जा रही तमाम कल्याण कारी योजनाएं गांवों तक सिधे पहुंच रही है, बिना किसी भेद भाव के गरीबों के उत्थान के लिए योगी जी की सरकार कटिबद्ध है, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि, नि:शुल्क राशन वितरण , छात्र छात्राओं के लिए दोपहर का भोजन ,पौष्टिक आहार , गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित योजनाएं, बिजली ,पानी से लेकर हर घर नल जैसी तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिससे शहरों से लेकर गांवों तक एक सुन्दर भारत के नव निर्माण की नींव रखी जा रही है, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री नागेश्वर देव पांडेय ने कहा कि विकसित भारत का अमृतकाल गांवों की गलियों से होकर जाता है,गांव मे निवास करने वाली देश की महान जनता के चेहरे पर जब खुशी की चमक नजर आने लगे तब समझ लेना देश अमृत काल मे प्रवेश कर रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश एवं प्रदेश की जनता के लिए संकल्प लिया है कि बिना भेदभाव गरीबों के दरवाजे तक बुनियादी सुविधाएं और योजनाएं पहुंचायी जा सके, गोपाल सिंह वैद्य ने कहा कि ग्यारह वर्षों मे देश के गांवों का काफी विकास हुआ है,इस अवसर पर राजेश मिश्र,मणिकर्णिका कोल,मंजू गिरी,विकास सिंह, सीताराम यादव ,आभा मौर्या,ओमकार तिवारी,कुन्दन सिंह,अरविन्द श्रीवास्तव,बालेन्दु पटेल उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment