सेराजुल हुदा
दुद्धी/सोनभद्र । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे दुद्धी के सामुदायिक भवन मे भाजपा की मण्डल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंची जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत ने पिछले एक दशक मे ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने बताया कार्यशाला का उद्देश्य सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके लिए मण्डल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अभियान कि जिम्मेदारी सौपी गई।नौ से 21 जून तक ‘संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ तथा शक्तिकेन्द्र स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिसमें विकसित भारत संकल्प सभा’ योग शिविर,
बूथ स्तर पर चौपालें लगाई जाएंगी।बलिदान दिवस और आपातकाल पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन उट्ठी दुद्धी कमलेश मोहन ने अपने संबोधन मे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है। आज मोदी सरकार आतंकवाद का मुंह तोड़ जबाब दे रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों मे आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी गई है। सरकार की योजनाएं सीधे लाभार्थियों के खातों में राशि भेजने के उद्देश्य से कार्य कर रही हैं, जिससे पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ी है।कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान को तन्मयता के साथ लगकर सफल बनाने हेतु आग्रह किया तथा कार्यशाला मे आये हुए अतिथि तथा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।कार्यशाला में मुख्यरूप से पिछड़ा मोर्चा जिलामंत्री अनिल गुप्ता, पूर्व जनजाति मोर्चा संयोजक मीरा सिंह गोंड़, मण्डल उपाध्यक्ष बृजेश कुशवाहा,धनंजय रावत, विनोद जायसवाल, मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल, शक्तिकेन्द्र प्रभारी पंकज अग्रहरी, संजू तिवारी, जितेंद्र चन्द्रवँशी, शिवशंकर प्रसाद गुप्ता, अजय चन्द्रवँशी,दीवान सिंह, राफे खान, दुर्गावती देवी, जयनारायण गोंड़,धर्मेंद्र पॉल मण्डल मंत्री हिमांशु चौरसिया,अंशुमान रॉय, गोरखनाथ अग्रहरी,शक्तिकेन्द्र संयोजक अनिल कुशवाहा, रूपनारायण कुशवाहा, रूपेश जौहरी, प्रदीप शर्मा, सभासद प्रतिनिधि मोहित अग्रहरी, बूथ अध्यक्ष विकास मद्धेशिया, विकास सोनी,कमलेश कुमार, भोलू जायसवाल, राकेश कुमार, मुन्नीलाल खरवार,रामबहादुर, धीरज जायसवाल, विवेक गुप्ता, दिग्गज जौहरी, धर्मवीर,मुन्नालाल प्रजापति, अनुरोध भोजवाल, पीयूष कसेरा,सत्यम,कश्यप सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया।

