औद्योगिक प्रगति के साथ प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं-आर पी सिंह

---Advertisement---

 

अनपरा सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर में वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने की थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर हिंडालको के रेनुसागर यूनिट हेड आर पी सिंह ने अपने संबोधन में कहा,रेंणुसागर में आज आयोजित वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल जैसी पहलें यह दर्शाती हैं कि हम न केवल औद्योगिक प्रगति की ओर ही अग्रसर हैं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।मुझे यह देखकर गर्व हो रहा है कि हमारे संविदा कर्मियों ,कर्मचारियों, महिला मंडल और ने मिलकर एक सशक्त संदेश दिया है कि “हरियाली ही भविष्य है”।कार्यक्रम का आयोजन पुराने ऐश डाइक स्थित मधुबन पार्क में किया गया।यूनिट हेड, एचआर हेड, ऑपरेशन हेड, मेंटेनेंस हेड,सहित सभी विभागाध्यक्षों, महिला मंडल की टीम ने पौधरोपण कर सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम में एचआर हेड शैलेश विक्रम सिंह, ऑपरेशन हेड मनीष जैन, मेंटेनेंस हेड जगदीश पात्रा मानव संसाधन विभाग के नवागत वरिष्ठ अधिकारी आशीष पांडेय ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उन्मूलन, रीसाइक्लिंग, पुनः उपयोग, हरित वृक्षारोपण और जीरो वेस्ट टू लैंडफिल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित कर प्रकाश डाला।इसके पूर्ब पर्यावरण विभाग के प्रभारी कमलेश मौर्या ने आये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर शोभित बर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति दायित्वों की शपथ दिलाई।तत पश्चात हाकिम सिंह एवं आनन्द कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर अपनी कविता सुनाई।इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु परासी गांव में एक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की स्वयं सहायता समूह द्वारा नेतृत्व में वृक्षारोपण और विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया, जो समुदाय आधारित हरित पहल का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन नाऊश त्रिपाठी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापित अजय कुमार मिश्रा ने किया।इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर इंदु सिंह,रीना जैन ,विभा शैलेश सिंह,मेनका अरोरा,लीना आनन्द,विभा सिंह,हिंडाल्को रेनुसागर के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी मनु अरोरा, ललित खुराना,अरबिन्द सिंह,सुबोध दवे,संदीप यावले,मनीष सिंह, सुधाकर अन्नामलाई,अंकित जैन,आशुतोष सिंह,के आर संतोष ,संजीव श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment