वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार हुए सड़क दुर्घटना का शिकार,एक की मौत।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव के पास वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे बाइक सवार दो लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर पुत्र शंकर 28 वर्ष निवासी डुमरडीहा,कल्लू पुत्र रवि कुमार, 26 वर्ष के साथ बाइक से शादी समारोह मे शामिल होने के लिए मनबसा गांव गया था।जहां से आज सुबह वापस घर को लौटते वक्त झारो खुर्द गांव के पास बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिससे अमर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी कल्लू को इलाज के लिए एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा घायल का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेकर आगे की कार्यवाही मे जुट गये हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment