क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना चोपन पर आगामी त्योहार बकरीद एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत की गई बैठक

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
सवाददाता

चोपन/ सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में आगामी त्योहार बकरीद पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में थाना चोपन पर थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित सभी संप्रदाय वर्गों के धर्मगुरु, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, पत्रकार बन्धुओं से वार्ता कर उपरोक्त त्यौहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment