*विकास खण्ड चोपन के अंतर्गत विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया गया आयोजन।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
सवाददाता

चोपन/ सोनभद्र। आज दिनांक 1 जून को सोनभद्र जिले के चोपन ब्लॉक में अवस्थित ग्राम सेमिया एवं घोरिया में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ इन्दीवर प्रसाद, डॉ सूजन मजूमदार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ संजीव राव, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ के के सिंह, तकनीकी सहायक विपिन शर्मा, आशीष पाठक ने बड़ी संख्या में एकत्रित किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं एवं नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर किसानों के खेत मे जाकर खरपतवार प्रबंधन एवं आम के पेड़ में आ रही बीमारी का समाधान किया गया! इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित थे। कल यह कार्यक्रम घोरावल ब्लॉक के कुशहरा, दोहरी एवं ओडट्ठा ग्राम में भी आयोजित किया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment