भैंस चराने गए व्यक्ति का तीसरे दिन सोन नदी किनारे उतराया मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता

डाला/सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी सोन नदी के किनारे शुक्रवार दोपहर भैंस चराने गए व्यक्ति का तीसरे दिन रविवार की सुबह मिटीहिनी अम्मा टोला क्षेत्र में सोन नदी के किनारे उतराया हुआ शव बरामद,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल घर मे मचा कोहराम।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रमेश यादव उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रक्षा यादव निवासी बाड़ी गांव जो हर दिन के भांति शुक्रवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे भैंस चराने सोन नदी के तरफ गया था जो घर वापस नहीं आया तो परिजन द्वारा खोजबीन का प्रयास किया जा रहा था ।
परिजन नदी में डूबने ने की आशंका व्यक्त कर रहे थे जिसके उपरांत डाला बारी से बहकर तीसरे दिन रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे चोपन थाना क्षेत्र के मिटीहिनी अम्मा टोला क्षेत्र के सोन नदी के किनारे बालू पर पड़ा हुआ था जिसको मछुआरों ने देखा और जिसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दिया गया ।
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अग्रीम कारवाई में जुट गई ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment